
जमशेदपुर : सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न संगठनों में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए समाजिक कार्यो में अपना योगदान देने वाले विनय सिंह को सनातन सेना का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झारखंड नियुक्त किया गया है. पूरे झारखंड के हर जिले में संगठन की विस्तारीकरण की जिम्मेदारी भी दी गई है. विनय सिंह ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सचिव को धन्यवाद दिया और कहा कि सनातन धर्म की रक्षा व एकता बनाने हेतु ईमानदारी से समाज के हर एक लोगो को एकत्रित कर संगठन को मजबूत बनाएंगे जिससे समाज के हर वर्ग का उत्थान भी होगा.






