
जमशेदपुर : एक ओर जमशेदपुर में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन में पर्व त्योहारों में जुलूस निकालने पर रोक है. इस नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल के साथ निकले थे. सिटी एसपी ने कहा था कि शहर में जुलूस नहीं निकाला गया और हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई की गई. इसके ठीक विपरीत ट्वीटर पर कई सारे वीडियो जारी किया गया है, वीडियो को शहर के मोदी पार्क के पास का बताया गया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सैकड़ों की संख्या में हुड़दंगी बाइक खड़ी कर नारेबाजी कर रहे है. इसके अलावा सभी जुलूस निकालने की भी तैयारी कर रहे है. जमशेदपुर भर में ऐसे हुड़दंगी देखने को मिले है. वीडियो को जारी कर प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि www.sharpbharat.com नहीं करता है. (नीचे देखे पूरी खबर, कैसे भाजपा ने प्रशासन पर साधा है निशाना)

भाजपा ने प्रशासन पर साधा निशाना
जमशेदपुर में मंगलवार को मिलाद उन-नबी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान युवाओं ने शहर के विभिन्न प्रमुख रास्तों पर बाइक रैली निकालकर जश्न मनाया. भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि इस दौरान शहर में अन्य दिनों में चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मी नदारद दिखे. भाजपा ने जिला प्रशासन की इस दोहरी नीति पर सवाल उठाये हैं. मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दुर्गा पूजा में नियमों के आधार पर कई पाबंदियां प्रशासन द्वारा लगाई गई परंतु जब विशेष समुदाय के पर्व की बारी आती है तो सारे नियम कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा दी जाती है और शासन-प्रशासन बिल्कुल पुतले की तरह मौन होकर तमाशबीन बनकर रह जाती है. मंगलवार को कोविड गाइडलाइंस को मुंह चिढ़ाते हुए पूरे शहर में विशेष समुदाय के लोग हो-हल्ला मचाते रहे. कहीं रास्ता जाम किया गया तो कहीं बड़ी संख्या में वाहनों की रैली निकाली गयी. राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन हो या यातायात के नियम सभी बस दिखावे और हिन्दू पर्व त्योहारों के लिए ही बनाए गए हैं. गुंजन यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के पर्व पर राज्य सरकार एक आंख में सूरमा और दूसरे में काजल जैसी कहावत को चरितार्थ करता हुआ नजर आ रहा है. राज्य सरकार की ओर से यह व्यवस्था अपने आप में निराली है. भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रशासन से दोहरी नीति ना अपनाने की अपील की है. कहा कि ऐसी व्यवस्था से समाज को नुकसान होता है. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सूबे में विशेष समुदाय की सरकार चल रही है तभी तो कोविड प्रोटोकॉल का हिंदुओं पर कठोरता से पालन करवाया जाता है और विशेष समुदाय के पर्व पर छूट दी जाती है. जो बिल्कुल न्याय संगत नहीं है. प्रदेश की हेमंत सरकार जिला प्रशासन को अपना टूलकिट बनाकर धार्मिक तुष्टिकरण का शर्मनाक खेल खेल रही है. कहा कि जमशेदपुर में पिछले दिनों दुर्गा पूजा के दौरान हुई घटना सर्वविदित है. गुंजन यादव ने कहा कि जबसे प्रदेश में हेमंत सोरेन की सरकार आयी है तबसे तुष्टीकरण की शर्मनाक राजनीति को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है. इस तरह की दोहरी नीति की जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी.







