
चाकुलिया : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड के बड़शोल गांव स्थित कूपन नदी छठ घाट की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक समीर महंती के निर्देश पर गौतम दास के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने श्रमदान कर छठ घाट की सफाई की। इस दौरान गौतम दास ने कहा कि छठ पर्व पर घाट की सफाई करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इस कार्य पर समाज के अन्य लोगों को भी ध्यान देने चाहिए। व्रतियों को किसी तरह की यहां परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान परमानंद सिंह, राजेश सिंह, बासुदेव महतो, अमित महतो, रोहित महतो, तोता सिंह, धीरज सिंह, राजा बारीक, बासु महतो, मो साजिद, विक्रम बारिक समेत अन्य उपस्थित थे।















