
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के गोईलकेरा व टुनियां स्टेशन के बीच बारी गांव के पास रविवार सुबह डाउन लाइन पोल संख्या 339/14 के पास ट्रेन से कट कर एक वृद्ध की मौत हो गई. वृद्ध का शव डाउन लाइन लाइन पर पड़ा था. इसकी सूचना पर पहुंची सोनुवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव की पहचान बारी गांव निवासी 62 वर्षीय प्रदीप प्रधान के रूप में की गई है. परिजनों के मुताबिक मृतक प्रदीप प्रधान की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी.














