
धालभूमगढ़ : समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महिलाओं की मांग पर धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत के कारूवाकाटा गांव की नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र खोला है। प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन रविवार की शाम सांसद विधुत वरण महतो ने फीता काट कर किया। इस प्रशिक्षण केन्द्र की मांग गांव की महिलाओं के द्वारा समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन से की गयी थी। विदित हो कि इससे पूर्व भी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन के द्वारा झापडीशोल गांव में एक नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की शुरुआत की जा चुकी है। (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान सांसद ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने के लिए एवं स्वरोजगार के लिए यह बहुत ही सराहनीय कदम है। महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बनें। श्री महतो ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो परिवार और क्षेत्र का विकास होगा। डॉ सुनीता देवदूत सोरेन द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए केन्द्र खोलना सराहनीय पहल है। केन्द्र के संचालन में वे हरसंभव सहयोग करेंगे। महिलाओं ने सांसद को गांव की समस्या से अवगत कराकर समाधान करने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान सीता राम टुडू, ठाकुर मुर्मू, यदुनाथ सोरेन, राम चन्द्र सोरेन, चैतन्य हेम्ब्रम, संजय कुमार किस्कू, बसंती मार्डी, उर्मिला मार्डी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार साव, संजीव दास, नारायण नायक, विनय बेरा, संतोष मुर्मू, नीमा रजक, कपिल मुंडा, धानको हेम्ब्रम, मदन टुडू समेत अन्य उपस्थित थे।













