
जमशेदपुर : छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को डिमना रोड, शिव शंकर दुर्गा पूजा समिति के निकट भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के द्वारा छठ व्रत धारियों के बीच 11 किवंटल गेंहू और 1 क्विंटल लौकी का वितरण मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि संजीव कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, चितरंजन वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य मधु सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी, भाजयुमो मीडिया प्रभारी काली शर्मा के अलावा महामंत्री पवन राय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती केसरी एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री राकेश सिंह लोधी ने किया।












