
जमशेदपुर : गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन प्रांगण में रविवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने की. इसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. कहा गया कि झारखंड में अस्थायी और स्थायी कर्मचारियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने पर विचार किया जाएगा. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि झारखंड में सांसद और विधायक की सीटों के लिए इंटक का कोटा निर्धारित होना चाहिए. जिन-जिन यूनियनों की मान्यता समाप्त हो गई है उन्हें जल्द रांची जाकर आवेदन देना चाहिए. ज्वाइंट एक्शन कमेटी का फंड बढ़ाना होगा. राज्य में इंटक को मजबूत करने पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. हर जिले में इंटक की एक मजबूत कमेटी बनाई जाएगी. प्रखंड स्तर पर भी कमेटी बनाई जाएगी. झारखंड में जल्द सेंट्रल और स्टेट इंटक की सभा करवाई जाएगी. झारखंड एवं केंद्रीय इंटक की एफिलिएशन फीस को जल्द जमा करना होगा. बैठक में बिनोद राय, महेंद्र मिश्रा, परबिंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, नरेश चौधरी, शिवलखन सिंह, एमएच हीरमणिक, राजेश सिंह राजू, उषा सिंह, शिखा चौधरी, अमन सिंह, संजय सिंह, ददन सिंह, गायत्री दास, दिनेश उपाध्याय, रास बिहारी राय, सचिदानंद, गौतम कुमार जना, कौशल कुमार, अंजनी कुमार, संजय कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.












