
चाकुलियाः सामाजिक संगठन ग्रीनेज इंडिया के द्वारा चाकुलिया सीएचसी में सोमवार को विधायक समीर महंती के हाथों दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया गया है. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चालुनिया पंचायत के मुखिया कन्हाई लाल मांडी और वैद्यनाथ मांडी उपस्थित थे. मौके को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि पूरे करोना काल में ग्रीनेज इंडिया ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया हैं. उन्होंने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा और बेहतर चिकित्सा दोनों का होना अति आवश्यक है. झारखंड सरकार भी शिक्षा और बेहतर चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है. उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि सरकारी सुविधा का लाभ उठाये. चालुनिया पंचायत के मुखिया कन्हाई लाल मांडी ने कहा कि ग्रीनेज इंडिया शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करती आ रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बीते दिनों कोरोना काल में हमने अपनों को खोया है. उन्हीं दिवंगतो की याद में ग्रीनेज इंडिया के द्वारा अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर रही है. उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य में एनीमिया, मलेरिया जैसी बीमारियों से हर साल हजारों की संख्या में मौतें होती है. ऐसी परिस्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में हमें जागरूकता और स्वास्थ्य सेवा बेहतर लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम लोग उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में ग्रीनेज इंडिया स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ज्यादा बेहतर कार्य करेगी. कार्यक्रम में माथुर मुर्मू, डॉक्टर संपा घोष, डॉक्टर झूलन दास, प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी, डोमन माझी, सोनाराम मांडी, शोबन हांसदा, विजय कुमार महतो, शंकर हेम्ब्रम,पार्षद मो गुलाब, डमन माझी, रामचन्द्र हांसदा, देवाशीष दास, निर्मल महतो, राजा बारीक समेत अन्य उपस्थित थे.













