
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों बेटी द्वारा अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर यौन शोषण के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दे कि आजादनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. शनिवार दोपहर पीड़िता शिकायत लेकर सबसे पहले मानगो थाना पहुंची जहां काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. बाद में पुलिस द्वारा उन्हें बताया गया को उनका थाना क्षेत्र आजादनगर का है जिसके बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत की थी. शिकायत के अनुसार पीड़िता के पिता उसके साथ काफी समय से यौन शोषण करते आ रहे है. पिता ने भी पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी किसी लड़के से फोन पर बात करती है. शनिवार को भी वह नग्न अवस्था में वीडियो कॉल पर उससे बात कर रही थी. उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया जिसके बाद उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया पर बेटी ने उसपर आरोप लगाने शुरू कर दिया.













