
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत लिट्टी चौक के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनो युवक सड़क पर दूर जा गिरे. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को पकड़ लिया और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.(नीचे भी पढ़े)
घायलों मे स्थानीय निवासी विशाल, मुजीत और इंद्रजीत शामिल है. विशाल का पैर टूट गया है. एमजीएम अस्पताल में दोनो पक्ष आपस में समझौता कर रहे थे. सिदगोड़ा पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त किया और थाने ले गई. मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक छठ को लेकर घाट से घर वापस जा रहे थे जबकि एक परिवार कार से श्राद्ध कर्म में जा रहा था. लिट्टी चौक के पास दोनो की टक्कर हो गई.




