
चाकुलियाः चाकुलिया के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर में शुक्रवार को गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय गौ पूजन शुरू हुई. चाकुलिया गौशाला कमेटी के सचिव संजय लौधा और उपाध्यक्ष आलोक लौधा ने परिसर में स्थापित भगवान कृष्ण की मुर्ति की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की. गौ पूजन के पश्चात गौशाला परिसर से गौ माताओं की जुलूस नगर भ्रमण के लिए निकाला गया. गौ माताओं की निकली जुलूस को कई स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा रोक कर गाय को गुड़ खिलाकर पूजा अर्चना की गई. (नीचे भी पढ़ें)


गौशाला से निकली गौ माताओं की जुलूस नगर परिभ्रमण कर वापस गौशाला पहुंचकर समाप्त हुई. गौरतलब है कि हर वर्ष गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला परिसर में दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव पर मेला का आयोजन किया जाता था और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, परंतु इस वर्ष कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सादगी पूर्ण गौ पूजन कार्यक्रम किया गया है. मौके पर ब्रह्मदत्त अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अमित भारतीय, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित कुमार लौधा,राम अवतार अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे.












