
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आगामी 13 एवं 14 नवंबर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया किया जा रहा है. जिसमे अनुसूचित जाति से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की जाएगी. इस संबंध में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदन कियारी विधायक अमर बाउरी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. दो दिवसीय इस कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या समेत कोल्हान के तमाम भाजपा के पूर्व विधायक सहित कई बड़े अनुसूचित जाति के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यसमिति बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना है. यह जानकारी विधायक अमर बाउरी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दी. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड राज्य की वर्तमान सरकार अनुसूचित जाति की ठगने का कार्य कर रही है. यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए लागू योजनाओं को भी राज्य में लागू नही किया जा रहा है. वहीं 15 नवम्बर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय दिवस देश भर में मनाए जाने की घोषणा की है. इस मामले पर उन्होंने कहा कि विरोधी इसको राजनीतिक चश्मे से न देखे, बल्कि ये प्रधानमंत्री के आस्था और सोच को दर्शाता है.













