
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर 6 स्थित झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने गए अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया. स्थानीय लोग इस बात पर अड़ गए कि घर को तोड़ने से पहले उनके पास किसी तरह की नोटिस नहीं भेजा गया. वहीं अगर घर तोड़ने की बात है तो सभी घर अतिक्रमण कर बनाए गए है, सभी घर को तोड़ा जाना चाहिए. मामला बढ़ता देख मौके पर क्यूआरटी की टीम को भी बुलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव ने सभी को नोटिस भेजने के लिए नाम और पता लिखा है. नोटिस भेजने के बाद फिर से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा. दरअसल हाउसिंग बोर्ड की तीन बीघा जमिन पर राजेंद्र यादव पूर्व में अपना दावा जताते आ रहे थे. जमीन की स्वामित्व को लेकर राजेंद्र यादव और उनके पड़ोसी मिथिलेश झा के बीच 20 साल से न्यायलय में मामला चल रहा था. कोर्ट ने फैसला मिथिलेश के पक्ष में सुनाया था.













