
जमशेदपुर : सरायकेला खरसांवा जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत जोजपुर निवासी 32 वर्षीय मोटका बेसरा शुक्रवार को खुद का गला रेतकर सड़क पर घूम रहा था. इधर परिजनों को स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी. सूचना पाते ही परिजनों ने उसे लहूलूहान अवस्था में बरामद किया और उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पातल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. मोटका के भाई पोला बेसरा ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता है. बीते कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिती ठीक नहीं चल रही थी जिस कारण वह उल्टी सीधी हरकत कर रहा है. शुक्रवार को वह अचानक उस्तरा से अपना गला काटकर सड़क पर घूम रहा था, उसके हाथ से उस्तरा छीनकर उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया












