
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाटा कमिन्स कंपनी के मैनेजमेंट को महाराष्ट्र शिफ्ट किये जाने का विरोध अब राज्य के मंत्री भी कर रहें हैं. राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कंपनी के इस निर्णय का विरोध करते हुए इसपर पुनर्विचार करने की बातें कही. उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी के संस्थापक जमशेदजी नसर्वान जी टाटा का पूरा शहर पूजा करता है लेकिन वर्तमान समय मे टाटा कंपनी के पदाधिकारी संस्थापक के सपने को तोड़ते हुए केवल व्यापार कर रही है. (नीचे भी पढ़े)
इन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल जिसमे पार्क आदि शामिल है, उन जमीनों को सरकार से कंपनी ने 2 रुपये प्रति एकड़ लीज पर लिया है लेकिन कंपनी उसका भी व्यवसायीकरण कर रही है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कंपनी लगातार नागरिक सुविधाओं को दर किनार करते हुए केवल वयापार करने में लगी है. और अब टाटा कमिन्स के मैनेजमेंट को महाराष्ट्र राज्य लेकर जाने की तैयारी में है. जो गलत होगा और यहां के मजदूरों के हक़ और अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
इसका विरोध वे खुद करते हैं, वैसे उन्होंने झामुमो द्वारा आगामी 17 नवम्बर को इस निर्णय के विरोध में किये जाने वाले प्रदर्शन और आंदोलन को भी अपना समर्थन दिए जाने की बातें कही. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो भी कंपनी जमशेदपुर में है उन्हें किसी तरह से भी बाहर शिफ्ट नही करने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि टाटा प्रबंधन के इस फैसले का वे खुले तौर पर विरोध करते हुए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे.











