
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पार्वति घाट में 16 नवंबर को शव दाह संस्कार बिजली फर्नेस के जरिये नहीं होगा. टाटा स्टील की कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटीज की ओर से 16 नवंबर को बिजली को शट डाउन लिया गया है, जिस कारण बिजली के जरिये फर्नेस का संचालन रोका गया है. लकड़ी में शव दाह संस्कार को पूर्ववत जारी रखा जायेगा. बिजली से फर्नेस नहीं चलेगा. बिजली शुरू होने से फिर से शव दास संस्कार बिजली के जरिये हो सकेगा. इसकी जानकारी पार्वति घाट के सचिव दीपेंद्र कुमार भट्ट ने प्रेस रिलीज के जरिये दी.




