
चाईबासा : जन जागरण अभियान कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कोल्हान के दौरे पर पहुंचे. उनका पश्चिम सिंहभूम जिले में जोरदार स्वागत हुआ. वे कोल्हान का दौरा के दौरान मंगलवार को लेकर सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर का दौरा करेंगे. सोमवार को उनका चाईबासा पहुंचने पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने स्वागत किया. इसके बाद वे लोग चाईबासा-सरायकेला मोड़ बिरसा चौक पहुंचकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जन जागरण कार्यक्रम प्रभारी देबू चटर्जी, सह प्रभारी मनोज सिंह, सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी रामेश्वर प्रसाद, देवेंद्र नाथ चंपिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबर राय चौधरी एवं रंजन बोयपाई, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा सोय, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, इंटक जिला अध्यक्ष लखन बिरुवा, महिला जिला अध्यक्ष नीला नाग, पूर्व जिप अध्यक्ष अनिता सुम्बरुई, पूर्व जिप सदस्य नीतिमा बारी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा एवं विभिन्न मंच मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि तथा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)

सरायकेला मोड़ से कांग्रेस भवन रैली के शक्ल में पहुंचकर एक स्वागत कार्यक्रम झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पमाला पहना कर किया गया. उक्त बैठक में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का जैसे महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्य कई मुद्दे पर केंद्र सरकार की असफलताओं पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बात रखी. कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा ने प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराना है और केंद्र के भाजपा सरकार को बदलना का आह्वान किया. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने केंद्र सरकार को चेताया कि जनता के उचित मांग पर ध्यान दें अन्यथा जनता सत्ता सौंपी है तो सत्ता संबोधित किया एवं आगे की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया.




