
जमशेदपुर : एक विवाहिता शादी के बाद अपने पति के साथ सारी जिंदगी बिताने की ख्वाहिश लेकर मायके से ससुराल आती है पर जब उसके आगे शर्त रख दी जाए तो सोचिए उस विवाहिता पर क्या बीत रही होगी. मामला पोटका के पल्लवी का है. पल्लवी मंडल की शादी 18 जून 2018 को परसुडीह के जयमाल्य के साथ हुई थी. पल्लवी के पिता प्रदूत कुमार मंडल ने अपनी पुत्री को डोली में बिठाते हुए खुशहाल जिंदगी की कामना करते हुए विदा किया. इधर शादी की पहली रात ही पति ने पल्लवी की सामने शर्त रखा कि अगर वह दो साल के अंदर आईएएस बनकर नहीं दिखाएगी तो वह उसके साथ किसी तरह का रिश्ता नहीं रखेगा. (नीचे भी पढ़ें)
शादी के दूसरे दिन ही जयमाल्य मंडल नौकरी के लिए इंटरव्यू की बात कहकर निकल गया और काफी दिनों बाद वापस आने पर भी उसका व्यवहार वैसा ही रहा. पल्लवी ने सोचा कि शायद पति का व्यवहार बदल जाए, पर पति वैसा का वैसा ही रहा. उस दौरान पल्लवी अपनी सास कृष्णा मंडल, श्वसुर भावेश मंडल, जेठ देवमाल्या मंडल, जेठानी झुंपा मंडल के सारे जुल्म सहती रही. जयमाल्य एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट है और अभी वर्तमान में सिटी यूनियन बैंक लखनऊ में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है. अंत में जब मामला नहीं सुलझा तो पल्लवी ने न्यायलय की शरण ली. पल्लवी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराते हुए अपने पति, सास-श्वसुर, जेठ, जेठानी पर मामला दर्ज करा दिया है. अब न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही है.













