
जमशेदपुर : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की ओर से यूसिल जादूगोड़ा यूनिट में अपने जवानों के मानसिक स्थिति को सुधार करने के लिए एक सत्र का आयोजन किया गया. अपने दिमाग को किस तरह से शांत रखना है और किस तरह से दिमाग का बेहतर और सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल किया जाना है, इसके बारे में जानकारी दी गयी है. यूनिट के 50 साल पूरे होने और आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इसका आयोजन किया गया. एक्सएलआरआइ के सीनियर प्रोफेशर डॉ सुनील कुमार षाड़ंगी ने यहां के जवानों को ट्रेनिंग दी. इस दौरान स्वजागरूकता, खुद को रेगुलेशन करने, ऊर्जा को बढ़ाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. सीआइएसएफ के सीनियर कमांडेंट हरिओम गांधी ने एक्सएलआइआर के प्रोफेशर की तारीफ की और कहा कि मानसिक तौर पर जवानों को बेहतर करने के लिए इस तरह के कदम से लाभ होहगा. सभी को अपने इमोशन को कंट्रोल करने, खुद से दूरी बनाकर बातचीत करने, मेंटल और इमोशनल चीजों को किस तरह से संभालना है, इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी.





