
जमशेदपुरः झारखंड राज्य सीनियर पुरुष व महिला बास्केटबाल टीम का चयन 14 दिसंबर को बोकारो स्टील प्लांट सेल मैदान में किया जाएगा. इसके लिए एक एडहाक कमेटी का गठन किया गया है जिसकी देखरेख में टीम का चयन किया जाएगा.इसमे चयन के लिए सीनियर व जूनियर सभी खिलाड़ी झारखंड के निवासी हो,राज्य से ही शिक्षा प्राप्त किए हो, आधार कार्ड, सभी प्रमाण पत्र मूल व छायाप्रति खिलाड़ी को साथ लाना होगा.(नीचे भी पढे)
अगर कोई खिलाड़ी किसी तरह का प्रमाण पत्र में त्रुटियां मिलती है तो उसे चयन प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा. जूनियर बालक व बालिका के लिए उनका जन्म तिथि1-1-2-2003 या उसके बाद होना चाहिए. इसके अलावा सीनियर टीम के सदस्य 27 दिसंबर से होने वाली राष्ट्रीय सीनियर नेशनल प्रतियोगिता पूर्वी क्षेत्र ग्रुप में भाग लेने हेतु कटक में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. इसकी जानकारी बास्केटबाल एसोसिएशन आफ बिहार के सचिव सुशील कुमार ने दी.



