
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला उरांव समाज समिति के जिला अध्यक्ष राकेश उरांव के नेतृत्व में बुधवार को पुराना सीतारामडेरा आदिवासी उरांव कल्ब में झारखंड के आदिवासियों के मसीहा, महान पथ प्रदर्शक, देश के स्वतंत्रता आंदोलनकारी एवं पूर्व सांसद कार्तिक उरांव के 40वें पुण्यतिथि के अवसर पर क्लब प्रांगण में स्थापित बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर मालार्पण कर आदिवासी परंपरा के अनुरूप पूजा अर्चना भी की गई. इस दौरान सभी मौजूद लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर आदिवासी उरांव समाज, हो समाज, पातर समाज , मुखी समाज के गणमान्य अतिथियों ने बाबा कार्तिक उरांव की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रण लिया गया. कार्यक्रम का संचालन सीतारामडेरा उरांव समाज समिति के अध्यक्ष सावना लकड़ा ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन- बुधू खालखो ने दिया. कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में सीतारामडेरा निवासी मौजूद रहे. जिसमें मुख्य रूप से जिला उरांव समाज के अध्यक्ष राकेश उरांव, सचिव जुगल बारहा, कोषाध्यक्ष राजन कुजूर, सीतारामडेरा युवा हो महासभा समाज के अध्यक्ष गोमिया सुंडी, उपेंद्र बानरा, जमशेदपुर युवा मुखी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू मुखी डूंगरी, बुधू खालखो, गंगाराम तिर्की , बब्लू खालखो, राम तिर्की, किशोर लकड़ा, रवि तिर्की , गोमियां सुण्डी, सावना कुजूर, रितु लकड़ा, कमल खालखो, अंजलि लाकड़ा , बसंती तिर्की, बेलो लकड़ा, रवि तिर्की ने उपस्थित रहे.



