
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आगामी 11 दिसंबर को देश बचाओ संविधान बचाओ अभियान की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया है. यह जानकारी संस्था के मुख्य संयोजक बलदेव सिंह ने दी है. (नीचे भी पढे)
शुक्रवार को इसके लिए बिष्टुपुर के एक होटल में संस्था की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान बलदेव सिंह ने बताया कि संस्था के द्वारा अल्पसंख्यकों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया है. (नीचे भी पढे)
यह आयोजन आगामी 11 दिसंबर को बिष्टुपुर के माइकल जॉन सभागार में दोपहर 1.30 बजे से 5 बजे तक किया जा रहा है. इस सेमिनार में मुख्य वक्ता जाने माने सामाजिक चिंतक सह मेग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित लखनऊ से आए संदीप पाण्डेय, बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल के पूर्व वॉइस चेयरमैन सैयद अबूजर कमालुद्दीन, सामाजिक चिंतक शैलेंद्र कुमार और शमीम अली शामिल होंगे. (नीचे भी पढे)
उन्होंने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य सद्भावना और सौहार्द कायम करने में सहयोग के लिए चिंतन और मंथन करना और समस्याओं का निराकरण करना है. इस वार्ता में मुख्य रूप से संस्था के कार्यक्रम संयोजक तेहीदुल हसन, कार्यकारणी अध्यक्ष शशि कुमार, जनरल सेक्रेटरी रविन्द्र प्रसाद, एसएस मदीना और बलदेव सिंह मौजूद रहे.



