
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नया बाजार निवासी 52 वर्षीय ललन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार सुबह की है. जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
ललन सब्जी बेचकर परिवार का संचालन करते थे. परिजनों के अनुसार सुबह उठने के बाद उन्होंने हर दिन की तरह अपना काम किया और फिर नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चले गए. थोड़ी देर बाद घर वालों ने पाया कि उन्होंने फांसी लगा ली है. ललन ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में परिजन कुछ नही बता पा रहे है.



