
जमशेदपुरः जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में रोड स्थित एसएस टावर के लोगों को इन दिनों फ्लैट खाली करने की धमकी दी जा रही है. शुक्रवार को इसकी शिकायत लेकर फ्लैट वासी एसएसपी से मिलने पहुंचे थे. फ्लैट वासियों ने बताया कि एसएस टावर को शिव शंकर प्रसाद से खरीदा था. चार माह पहले सभी वहां शिफ्ट हुए थे. (नीचे भी पढ़े)
फ्लैट भी अर्धनिर्मित अवस्था में दिया गया था. फ्लैट वासियों ने अपने पैसे से फ्लैट का काम करवाया. अब शिव शंकर के एक साथी संतोष सिंह अन्य लोगों के साथ फ्लैट खाली करने की धमकी दे रहा है. संतोष का कहना है शिव शंकर ने उससे फ्लैट बनाने के लिए रुपए लिए थे जो उसने वापस नहीं किए. अब वह उसके फ्लैट पर कब्जा करना चाहता है. एसएस टावर में कुल 12 फ्लैट है जिस पर संतोष कब्जा करना चाहता है. मौके पर शारदा देवी, मीना सिंह, बी रश्मिता, एम अधिकारी, गोपी साव, ललन राज, प्रदीप कुमार साव के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.















