
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आजसू अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा प्रखंड कमेटी ने झारखंड राज्य के सरकारी, गैर सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में पिछड़ी जाति को राष्ट्रीय मानक के आधार पर 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर धरना प्रदर्शन किया.धरना के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल बीडीओ देवलाल उरांव से मिलकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.(नीचे भी पढे)
केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर श्याम मुर्मू ने कहा कि झारखंड सरकार चुनाव के पूर्व ओबीसी पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने की घोषणा की थी परंतु सरकार बनते ही अपने वादे को भूल गई. उन्होंने कहा कि सरकार पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण दे अन्यथा आजसू अलग राज्य की तर्ज पर आरक्षण के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी. (नीचे भी पढे)
मौके पर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्याम कृष्ण महतो, चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेन्दु महतो, प्रखंड सचिव शांतनु कुमार बेरा, कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक मदीना,ओबीसी मोर्चा प्रभारी तपन मदीना, मनोरंजन महतो, बबलू मुर्मू, गौतम मुखी, परितोष गोप, उत्तम महाली,दुर्गा हांसदा,काजल प्रमाणिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















