
जमशेदपुर : सरकार द्वारा बैंको के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बैंक कर्मियों द्वारा जुगसलाई के वीर कुंवर सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) की ओर से बताया गया कि आगामी 16 और 17 दिसंबर को बैंकों का निजिकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है. इसे लेकर आईबीए के एचआर एंड आईआर सीनियर एडवाइजर की ओर से हड़ताल को स्थगित करने को कहा गया लेकिन यूनियन की ओर से हड़ताल के आह्वान के कारणों को समझाया गया और साथ ही बताया गया कि कैसे और क्यों सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजिकरण पूरी तरह से अनुचित है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कॉमरेड संजीव रेड्डी, कॉमरेड विवेक परासर सिन्हा, कॉमरेड दिव्यांशु गुप्ता, कॉमरेड रुनु पाल, मौसम, कॉमरेड आशीष दत्ता, कॉमरेड कुलकान्त कुशल हेंब्रम, कॉमरेड के एन नायडू, कॉमरेड पी पी वर्माकॉम प्रेम लाल साहू,कॉमरेड रितेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.




