
जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर, महानगर के तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी स्व मधुलिका रावत और उनके साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत वीर सैनिकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. उनकी याद में पूर्व सैनिकों ने 2 मिनट का मौन रख उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी वीरता को नमन किया. ज्ञात हो कि 4 जनवरी 2019 को जब सीडीएस बिपिन रावत झारखंड के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी स्वर्गीय बलमदीना को सम्मान देने उनके गांव आए थे. तभी चैनपुर ब्लॉक में सैन्य मेला का आयोजन किया गया था. सेना के कई वीरों को जनरल बिपिन रावत की ओर से सम्मानित किया गया थ. कारगिल युद्धवीर जसबीर सिंह ने कहा कि ये पूरे भारतवर्ष के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं हो सकती। कार्यक्रम में नरवा से बालकृष्ण मिश्रा सपरिवर मौजूद थे. पूर्व सैनिक सिद्धनाथ सिंह, अनिल सिंह, जसबीर सिंह, अवधेश कुमार, केएम सिंह, जितेंद्र, विनय यादव, राजेश पांडेय, कुंदन, भोला, उमेश, शशि भूषण, हरि, कुंदन, नवेंदु गांगुली समेत 25 पूर्व सैनिक उपस्थित थे.






