
चाकुलियाः चाकुलिया के आरटीआई कार्यकर्ता विक्रम सिंह चौहान ने नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य सड़क और गली मुहल्लों में हुई अतिक्रमण मुक्त कराने, संवेदक द्वारा किए गए कार्यों की गुणवत्ता जांच करने, अयोग्य लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ देने, नगर पंचायत में सभी संवेदकों के द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की दोबारा से फिजिकल वेरिफिकेशन करने, नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड के अंधेरी गलियों में तत्काल स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था करने समेत 9 सूत्री मांग को लेकर गुरुवार से नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरन अनशन शुरू किया है. (नीचे भी पढे)
श्री चौहान के अनशन का तीसरा दिन है परंतु अब तक कोई भी पदाधिकारी उनसे वार्ता करने तक नही पहुंचा और ना ही उनका मेडिकल जांच ही हुआ. श्री चौहान ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर विभागीय जांच कर कार्रवाई शुरू नही होता है तब तक वे अपना अनशन जारी रखेंगे. श्री चौहान द्वारा किए गए अनशन को अब ग्रामीणों का भी भरपूर समर्थन मिल रही लगा है. लोग अनशन स्थल पहुंचकर लोग मिल रहे हैं और उनके आंदोलन का समर्थन भी कर रहे हैं. वही 12 बजे तक समाचार लिखे जाने तक अब तक न तो विभाग के कोई अधिकारी पहुंचे थे और न ही स्वास्थ्य विभाग. इससे अब ग्रामीणों में भी अब प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ने लगा है.




