
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगितुपा पंचायत भवन परिसर में बुधवार को आपके अधिकार आपका सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का उद्घाटन पदाधिकारी और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित एडीएम नंदकिशोर लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीणों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है। जनता दरबार में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉल पर ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा करें, विभाग द्वारा जल्द पहल किया जाएगा। (नीचे भी पढ़ें)

जनता दरबार में कोविड 19 वैक्सीन लेने के लिए पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान बेंद बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच द्वारा महिला समिति के बीच 7 लाख और 4.50 लाख किसानों के बीच केसीसी ऋण का वितरण किया। वहीं 35 वृद्ध वृद्धाओं के बीच पेंशन, 22 कंबल समेत अन्य परिसंपत्ति का वितरण किया गया। अवसर पर जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, मुखिया जयराम हेम्ब्रम, एमओ सह कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव, पंचायत सचिव रथु महतो समेत अन्य उपस्थित थे।




