जमशेदपुर : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बिष्टुपुर मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन पाण्डेय की अध्यक्षता में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. इस अवसर पर बिष्टुपुर स्थित अंत्योदय आश्रम में कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के बीच फल का वितरण कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का मार्ग हमें दिखाया.(नीचे भी पढ़े)

उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही हमारा संकल्प है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, मंडल मंत्री विशाल सोना, देवदत्त मुखर्जी, मधुकर नापित, प्रभाकर शर्मा, मोहित झा, सरबजीत सिंह बंसल मुख्य रूप से उपस्थित थे.












