
शार्प भारत डेस्क : इंसान और जानवरों का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खास होता है. इंसान जानवर को चाहे जितना प्यार कर ले मगर असल प्यार तो जानवर इंसानों से करता है जिसका मुकाबला हम नहीं कर सकते. उनके प्यार में कोई चालाकी नहीं होती, वो सच्चे मन से, वफादार रहते हुए प्यार करते हैं. इंसान और जानवर की दोस्ती की सबसे प्यारी कहानी एक शख्स और उसकी देस्त शेरनी के बीच की है जो इंटरनेट पर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है. जैसे ही शेरनी अपने दोस्त को देखती है वो उसके गले लग जाती है. अफ्रीका में लंबे वक्त से पर्यावरणविद और संरक्षणवादी की तरह काम करने वाले 34 साल के वैलेंटीन ग्रुएनर ने करीब 9 साल पहले 10 दिन की शेरनी को तब बचाया था जब उसकी मां उसे अकेले छोड़कर कहीं चली गई थी. जानवर को असहाय देखकर उन्होंने उसे पालने का निर्णय लिया और उसका नाम रखा सिर्गा. आज सिर्गा 9 साल की हो चुकी है मगर वैलेंटीन के साथ उसकी दोस्ती और भी गहरी हो गई है. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों की दोस्ती का आलम ये है कि वैलेंटीन बिना डरे सिर्गा के साथ सिर्फ वक्त ही नहीं बिताते, उसके गले भी लग जाते हैं और उसके ऊपर लेटे भी नजर आ जाते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई ऐसे हैरान करने वाले वीडियो हैं जिसे देखकर आसानी से यकीन कर पाना मुश्किल है कि कोई इंसान शेर का दोस्त कैसे बन सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्गा जैसे ही अपने इंसानी दोस्त को आते हुए देखती है, वैसे ही वो उसके ऊपर प्यार में झपट पड़ती है और उसे गले लगा लेती है. वैलेंटीन भी अपना प्यार दर्शाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. फिलहाल सिर्गा बोट्सवाना वाइल्ड लाइफ प्रोजेक्ट के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका के कालाहारी रेगिस्तान में ही रहती है जहां उसका काफी ध्यान रखा जाता है. उनके साथ वैलेंटीन की 33 वर्षीय पार्टनर सारा भी रहती हैं. आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिर्गा जितने फेमस वैलेंटीन नहीं हैं, उससे कहीं ज्यादा फेमस सिर्गा हैं. सिर्गा के अकाउंट को 76 हजार के करीब लोग फॉलो करते हैं. दोनों के ही अकाउंट पर आपको उनके कभी ना टूटने वाले रिश्ते की झलक साफ दिख जाएगी.




