
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची चौक के पास चेकिंग के दौरान आए दिन कुछ न कुछ विवाद होता ही रहता है. बुधवार को भी चेकिंग के दौरान बिना पिलियन हेलमेट पकड़ाई दो महिलाएं पुलिस से ही उलझ गई. उनका कहना था कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा है पर पुलिस उन्हें परेशान करने के लिए रोक रही है. उन्होंने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी. बाद में पुलिस ने उनका चालान काटा, जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार एक स्कूटी पर सवार दो महिला साकची से गुजर रही थीं. स्कूटी चलाने वाली महिला ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठी महिला ने हेलमेट को अपने हाथ में रखा हुआ था. चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ लिया गया.




