
जमशेदपुर : बहरागोड़ा महिला कल्याण समिति के प्रयास पर बुधवार को आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 135 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एबं महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के द्वारा विशाल एक दिवसीय रक्तदान शिविर लोकनायक जयप्रकाश भवन में आयोजन किया गया. इस अवसर मे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश कुमार षाड़ंगी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित हुए. डॉ दिनेश कुमार सारंगी ने लोकनायक जयप्रकाश जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किए एवं कुणाल ष़ाड़गी एबं बहरागोड़ा थाना प्रभारी सौरभ कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किए. सभी ने रक्तदाताओं से मिल कर उनका हौसला अफजाई की. इस मौके पर डॉ बिनी ष़ाड़गी, डॉ श्रद्धा ष़ाड़गी, सुमन कल्याण मंडल, बबलू पात्र, सुदीप पटनायक, तरुण मिश्रा, चंडी चरण साव, शंकर हालदार, उमेश राउत, रामानंद गोस्वामी, पूर्णेन्दु पात्रा, हुकुम महतो, कौशिक माईती, बिशु शीट, अनल कमीला व अन्य वरीय समाजसेवियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति में सहभागिता की.




