• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cm-hemant-soren-झारखंड विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड में नये सिरे से चिन्हित होंगे आंदोलनकारी, भाजपा का काम था जमीन लो, उद्योग मत लगाओ, विस्थापितों की जान ले लों, विपक्ष सरकार आपके कार्यक्रम में भाग नहीं लेगा तो सदन में वापस नहीं आ सकेगा, रघुवर दास की पूर्ववर्ती सरकार पर बोला बड़ा हमला, हेमंत बोले-खुद रघुवर दास सरकार सो रही थी, पूरे सिस्टम को जंग लगा दिया था

December 22, 2021
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की दुर्दशा का कारण शिक्षा का अभाव है. ऐसा लगता है कि भीड़ में हम सबसे पीछे रहे. संवैधानिक व्यवस्था के बाद भी हम सारे लोग पिछड़ गये है. पिछड़े वर्ग की सहभागिता किसी वर्ग में नहीं है, चाहे वह न्यायपालिका हो, विधायिका हो या फिर व्यवसाय हो. राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है. यहां पर लोग जिस मानसिकता के साथ सत्ता में आये, वो यहां के लोगों को सूट नहीं किया. कभी डबल इंजन, तो कभी ट्रिपल इंजन की सरकार का नाम दिया गया, लेकिन काम कुछ नहीं हुई. हर बार लंगड़ी सरकार रही. अब यह धुंध छंट रहा है. हेमंत सोरेन ने अपनी पीठ थपथपायी और कहा कि कोरोना काल मे परेशानी आयी, लेकिन उसके बाद भी हम 28 नयी योजनाओं को धरातल पर उतारे. इसका नतीजा है कि राज्य की स्थापना दिवस से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है. जो लोग भी इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा, वह जनता के नजरों से उतर जायेगा. यह कार्यक्रम चलता रहेगा. आज सरकार के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी लोगों को अधिकार देने का काम कर रहे हैं. मंत्री ट्रैक्टर पर बैठकर जनता के बीच जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत छह-आठ महीने से काम पटरी पर आ रहा है. शहादत देने वाले लोगों की कुर्बानी का नतीजा है कि यह सदन हमें मिला है. मैं उन्हें सलाम करता हूं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम नए तरीके से आंदोलनकारियों को चिन्हित करेंगे. सीएम ने कहा कि हमने उन्हें पेंशन और सरकार की नौकरियों में 5 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश मे कई राज्य ऐसे हैं जो अपनी भाषा- संस्कृति से अव्वल हैं. हमने अपनी राज्य की भाषा-संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया. राज्य की स्थिति यह थी कि वृक्ष का सिर्फ जड़ खोद जा रहा था. भारत सरकार का उपक्रम खनिज तो निकाल रहा है लेकिन राज्य सरकार को नहीं सौंप रहा है. यह ऊपर वाले का सौभाग्य है कि हम लोग जीवित हैं. केंद्र सहयोग के नाम पर कहती है कि हम रॉयल्टी दे रहे है. हेमंत सोरेन ने कहा कि हकीकत ये है कि राज्य का हक बाकी लोग डकार रहे हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

मुख्यमंत्री हमलावर नजर आये
शीतकालीन सत्र के दौरान आखिरी दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी हमलावर नजर आये. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समस्याओं का अंबार है. कई संगठन आंदोलनरत हैं. वे इस सदन से राज्य के कर्मियों से आग्रह करते है कि यह सरकार आपकी सरकार है. 200 फीसदी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे. यही वजह है कि 65 हजार पारा शिक्षकों की समस्या का समाधान किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को पेंशन है तो राशन नहीं है. किसी को राशन है तो पेंशन नहीं. सरकार सभी वर्गों को राहत भरी जिंदगी देगी. इसी के तहत सर्व जन पेंशन योजना को लागू किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य में जितने भी बूढ़े-बुजुर्ग हैं. 60 साल के ऊपर और जितने भी दिव्यांग-जन हैं. 29 दिसंबर के बाद चिन्हित कर पेंशन देंगे. इसके लिए स्पेशल ड्राइव चलाएंगे. रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की दुर्दशा का कारण शिक्षा का अभाव है. ऐसा लगता है कि भीड़ में हम सबसे पीछे रहे. संवैधानिक व्यवस्था के बाद भी हम सारे लोग पिछड़ गये है. पिछड़े वर्ग की सहभागिता किसी वर्ग में नहीं है, चाहे वह न्यायपालिका हो, विधायिका हो या फिर व्यवसाय हो. राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है. यहां पर लोग जिस मानसिकता के साथ सत्ता में आये, वो यहां के लोगों को सूट नहीं किया. कभी डबल इंजन, तो कभी ट्रिपल इंजन की सरकार का नाम दिया गया, लेकिन काम कुछ नहीं हुई. हर बार लंगड़ी सरकार रही. अब यह धुंध छंट रहा है. हेमंत सोरेन ने अपनी पीठ थपथपायी और कहा कि कोरोना काल मे परेशानी आयी, लेकिन उसके बाद भी हम 28 नयी योजनाओं को धरातल पर उतारे. इसका नतीजा है कि राज्य की स्थापना दिवस से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है. जो लोग भी इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा, वह जनता के नजरों से उतर जायेगा. यह कार्यक्रम चलता रहेगा. आज सरकार के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी लोगों को अधिकार देने का काम कर रहे हैं. मंत्री ट्रैक्टर पर बैठकर जनता के बीच जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत छह-आठ महीने से काम पटरी पर आ रहा है. शहादत देने वाले लोगों की कुर्बानी का नतीजा है कि यह सदन हमें मिला है. मैं उन्हें सलाम करता हूं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम नए तरीके से आंदोलनकारियों को चिन्हित करेंगे. सीएम ने कहा कि हमने उन्हें पेंशन और सरकार की नौकरियों में 5 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश मे कई राज्य ऐसे हैं जो अपनी भाषा- संस्कृति से अव्वल हैं. हमने अपनी राज्य की भाषा-संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया. राज्य की स्थिति यह थी कि वृक्ष का सिर्फ जड़ खोद जा रहा था. भारत सरकार का उपक्रम खनिज तो निकाल रहा है लेकिन राज्य सरकार को नहीं सौंप रहा है. यह ऊपर वाले का सौभाग्य है कि हम लोग जीवित हैं. केंद्र सहयोग के नाम पर कहती है कि हम रॉयल्टी दे रहे है. हेमंत सोरेन ने कहा कि हकीकत ये है कि राज्य का हक बाकी लोग डकार रहे हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

पूर्ववर्ती सरकार ने कार्यपालिका को कुंभकर्णी नींद सुलाया
मुख्यमंत्री ने बड़ा आरोप रघुवर सरकार पर लगाया. मुख्यमंत्री ने सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्ववर्ती रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार खुद भी सोती रही और कार्यपालिका को भी कुम्भकर्णी निंद्रा सुला दिया. उन्होंने पूर्ववर्ती रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकार ने कार्यपालिका में जंग लगा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पता चला यदि कार्रवाई शुरू हो गई तो पूरी कार्यपालिका ही खतम हो जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कार्यपालिका को भी सुधारना है. उन्होंने कहा कि कार्यपालिका को सुधारने की अतिरिक्त जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने राशन भी फिक्स कर दिया. हमारी सरकार ने सभी को समान रूप से लाने का काम किया. इस राज्य के आदिवासियों में भीख मांगने की परंपरा नहीं है. यही वजह है कि खाद्य आपूर्ति विभाग अतिरिक्त 15 लाख लोगों को हरा कार्ड देकर मुफ्त राशन दे रहा है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में 73 लाख परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. धोती-साड़ी-लुंगी योजना पूर्व में भी चलाया था लेकिन तब की पूंजीपति सरकार ने सभी को बंद कर दिया था. 5 साल तक हाथ में राशन कार्ड लेकर 2 दर्जन से अधिक लोग मरे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी हमारी सरकार ने किसी को भूख से मरने नहीं दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्ववर्ती भाजपा की रघुवर दास सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीति थी कि जमीन लो, उद्योग लगाओ और विस्थापितों को गोली मार दो. जमीन लेने के समय रैयत मां-बाप सभी हो जाते हैं. इन संस्थाओं पर नकेल कसने के लिए स्थानीय लोगों को रोजगार मिले इसके लिए कानून बनाया है. उन्होंने कहा कि विधेयक राज्यपाल के यहां से वापस आ गया है जल्द ही नोटिफिकेशन होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विपक्ष ना जाये. उन्होंने कहा कि मैं लिखकर दे सकता हूं कि जो सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में नहीं जायेगा वो इस सदन में वापस नहीं आयेगा.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police alert : जेटेट की परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में सघन जांच अभियान
खबर

Jamshedpur police alert : जेटेट की परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में सघन जांच अभियान

October 31, 2026
Jamshedpur sikh – साकची गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन समागम, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत
खबर

Jamshedpur sikh – साकची गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन समागम, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत

October 31, 2026
tata steel canteen synthetic egg : टाटा स्टील के कैंटीन में ”सिंथेटिक अंडा” परोसने से खलबली, मची रही दिन भर अफरा तफरी
खबर

tata steel canteen synthetic egg : टाटा स्टील के कैंटीन में ”सिंथेटिक अंडा” परोसने से खलबली, मची रही दिन भर अफरा तफरी

October 31, 2026
Next Post

saraikela-scam-गम्हरिया प्रखंड और अंचल की बड़ी गड़बड़ी, इंदिरा आवास वन भूमि में बनाया जा रहा, भाजपा नेता रमेश हांसदा ने किया खुलासा

adityapur-nagar-nigam-आदित्यपुर नगर निगम ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वालों के खिलाफ करेगी कार्रवाई, लाइसेंस बनाने का चलेगा अभियान

tata-steel-new-vaccination-mandatory-rule-टाटा स्टील ने टीकाकरण नहीं करने वालों पर कसा शिकंजा, वैक्सीन नहीं लेने वालों की कंपनी में इंट्री बंद, अब टीका नहीं लेने वालों को ऐसे मिलेगी कंपनी में इंट्री, टीका लेने के बाद मिलने वाली छुट्टी 1 जनवरी से होगी समाप्त, यह है पूरा आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News