
जमशेदपुर : झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर मानगो में कांग्रसियों ने लड्डू का वितरण किया. इस दौरान एक मन लड्डू का वितरण किया गया. मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता सोहेल खान ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लोगों के बीच लड्डू वितरण किया जा रहा है. यह दो साल बन्ना गुप्ता ने क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा काम किया है. वहीं अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्हे गर्व है कि बन्ना गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे किए है. इन दो सालों में उन्होने जनता को बहुत सारी योजनाए दी है, आगे भी ऐसी कई योजनाएं है जो क्षेत्र के लोगों को उनके द्वारा दी जाएगी. इस दौरान ढोल नगाड़े भी बजाए गए.





