जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में शुक्रवार को सनातन उत्सव समिति की एक प्रेस वार्ता हुई. प्रेस वार्ता में दिल्ली से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता उपस्थित हुए और मीडिया से मुखातिब हुए. मीडिया को सम्बोधित करते हुए दिलीप दुबे ने बताया कि कश्मीर में धारा 370 एवं 35 ए हटने के बाद हुए परिवर्तन पर और वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर राज्य के ताजा हालात पर चर्चा की. मीडिया के सवालों के जबाब में शादी की उम्र 21 साल करने के सवाल के जवाब पर श्री दुबे ने बताया कि जेंडर इक्वैलिटी की बात, जब देश मे होती है तो यह निर्णय कतई सवाल खड़ा करने योग्य नही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसका स्वागत होना चाहिए. साथ ही मुख्य रूप से 25 दिसम्बर को आत्मोत्सर्ग दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली संगोष्ठी की जानकारी दी. गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके परिवार के शहादत को याद करते हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय मे हिन्दू और सिखों को बांटने का षड्यंत्र को उजागर करना है तथा समस्त देशवासियों को गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके परिवार से सिख लेते हुए एकता के सूत्र में बांधने पर विचार रखना है. उक्त वार्ता में सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता और अतिथि दिलीप कुमार दुबे होंगे. साथ ही पटना से जय प्रकाश सिंह जिद्दी मंच संचालक सह अतिथि होंगे डॉक्टर वीरेंद्र, जो रिटायर्ड वैज्ञानिक है. वे भी विशिष्ट अतिथि होंगे. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा, जो दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित होगा. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से दिलीप दुबे, चिंटू सिंह, नीरज सिंह, सोनू ठाकुर, प्रभात तिवारी, हरीश राय, मनु शाही, राहुल दुर्गे, अंकेश कुमार, सतनाम सिंह समेत अन्य मौजूद थे.




