
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद की ओर कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव के निर्देश पर शुक्रवार को क्षेत्र में दुकान के बाहर सामान रखकर बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान गौशाला चौक से नया बाजार होते हुए, डीबी रोड, डिकोस्टा रोड से राम टेकरी रोड तक चलाया गया. इस दौरान उन दुकानदारों से जुर्माना वसुल किया गया जो अपने दुकान के बाहर सामान रखकर नाली और सड़क का अतिक्रमण कर रहे थे. इसके अलावा मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया गया. वहीं दुकानदारों के ट्रेड लाइसेंस की भी जांच की गई. इस अभियान के तहत कुल 5200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. जिन दुकानदारों से जुर्माना वसुल किया गया उनमे बी के शर्मा, एस एस विजार्ड, आंचल साड़ी सेंटर, एच आई फैशन, संतोष स्टोर, यूनिक स्टाइल, सरस्वती मेसिनरी, दीप चंद बने चंद, पवन टेक्सटाइल और अमन स्टोर शामिल है. इस अभियान में मुख्य रूप से नगर परिषद के नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, प्रभारी कर दरोगा, प्रभारी कर वसूलक, सफाई पर्यवेक्षक, स्पैरो टीम के सदस्य आदि उपस्थित हुए.




