
जमशेदपुर : आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायकों में शुमार स्वर्गीय निर्मल महतो की 71 वीं जयंती है. इस मौके पर जमशेदपुर के चमरिया गेस्ट हाउस स्थित स्वर्गीय निर्मल दा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने सुबह से ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के अलावा शहीद निर्मल महतो के पारिवारिक सदस्यों का तांता लगा रहा. निर्मल दा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे राज्य के मंत्री चम्पई सोरेन ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के आंदोलनकारियों और शहीदों को सम्मान देने का काम बखूबी कर रहे हैं. उन्होंने मीडिया के सवालों पर सख्त लहजे में पहली लॉक डाउन की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए केंद्र सरकार को जमकर कोसा. उन्होंने कोरोना नियंत्रण और प्रवासी मजदूरों को लाने में राज्य सरकार की सराहना की और कहा राज्य सरकार हर मोर्चे पर सफल है. मंत्री चंपई सोरेन ने कहा राज्य में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जहां जरूरतमंद लाभुक अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं एक ही दिन में उनका समाधान किया जा रहा है उन्होंने आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की जमकर सराहना की इस दौरान घाटशिला विधायक सह जमशेदपुर महानगर जिला झामुमो अध्यक्ष रामदास सोरेन, महावीर मुर्मू आदि मौजूद रहे. दूसरी ओर कदमा के उलियान स्थित निर्मल दा की समाधि पर ईचागढ़ विधायक सबिता महतो समेत उनके परिजनों, मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो व अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मंगल कालिंदी समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. झामुमो नेता गोपाल महतो के नेतृत्व मे सेंकरो समर्थक के साथ कदमा उलियान होते हुये चमरिया शहीद निर्मल महतो के 71वा जन्मजयंती के अवसर पर शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जिसमे मुख्य रूप से भोला चालक,अंकित सिंह, शिव संकर महतो, राजेश महतो,गोविंदा चालक, सपन राय, राकेश रजक, सुनील महतो, पिंटू रजक, तरुण महतो,चित्तो महतो, सूरज सिंह, रोहित लोहरा,प्रशांत गोप, नारंग, विष्णू महतो, रूपचंद कर्मकार,प्ररेश धीवर, बापि,कोकिल, अनुपम महतो, गणेश महतो, कैलाश राजक, चन्दन महतो के साथ कई झामुमो कार्यकरता उपस्थित थे (नीचे देखे श्रद्धांजलि देने वालों की तस्वीरें)












