
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में दो युवकों ने छेड़छाड़ की. यह सारी घटना एटीएम परिसर में में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जब यह जानकारी बैंक प्रबंधन को लगी तो तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए जुगसलाई थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना 10 दिसंबर के शाम 5.20 बजे से 5.24 बजे के बीच की है. सीसीटीवी के अनुसार दो युवक एटीएम परिसर में प्रवेश करते है और एटीएम मशीन के कैश आउटर में लोहे की पत्ती घुसाने का प्रयास करते है. उनमें से एक युवक रेकी करता दिख रहा है. जब पहला युवक विफल हो जाता है तो दूसरा युवक प्रयास में लग जाता है. थक हारकर दोनो वहां से चले जाते है. यह पहली घटना नहीं है जब पीएनबी के एटीएम में छेड़छाड़ की गई हो. इसके पहले भी अक्टूबर माह में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था.






