
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा लोकसभा सत्र के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा उठाए गए प्रश्नकाल की चर्चा कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया और सिंहभूम चेम्बर के पूर्व सचिव सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना ने की. इस चर्चा के दौरान सांसद ने बताया कि जमशेदपुर औद्योगिक नगरी में डीवीसी को पावर सप्लाइ के लिए अधिकृत करने हेतु ऊर्जा मंत्री से मिले है. जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा की मांग रेल मंत्री से किए तथा धालभूमगढ़ में हवाई अड्डा निर्माण में आ रही दिक़्क़तों को दूर करने की बात हुई है. साथ ही लोकसभा सत्र में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति का मामला उठाया गया है. इन सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्य होने का आश्वासन मिला. श्री सोन्थालिया ने सांसद से आग्रह किया कि ओमिक्रोन के ख़तरे को देखते हुए सरकार लॉकडाउन न लगाए. चर्चा में जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर के सचिव निलेश वोरा, विनीत अग्रवाल, उमेश खीरवाल, कल्पेश, तरुण सिंह, अरुण सोन्थालिया, त्रिनाथ राव और भाजपा के सुररंजन राय उपस्थित थे.





