
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के बड़तोलिया गांव के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को आपके अधिकार आपका सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित हुआ। जनता दरबार में संबोधित करते हुए बीडीओ देवलाल उरांव ने कहा कि जनता दरबार आयोजित कर सरकारी योजनाओं को आप तक पहुंचाना उद्देश्य है। कहा कि सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं पारित की है जो आने वाले समय में योजना का लाभ आप सभी को मिलेगा।कहा कि जनता दरबार में हर विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, ग्रामीण अपनी समस्या से संबंधित आवेदन संबंधित स्टॉल पर जमा करें विभाग द्वारा जल्द समस्याओं का समाधान किया जाएगा। (नीचे भी पढ़ें)

जनता दरबार में हर विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पदाधिकारियों द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सीओ जयवंती देवगम, जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा,विधायक प्रतिनिधि गौतम दास,समीर दास, मुखिया दाखिन किस्कू, पंसस रायमुनी हेम्ब्रम ने दो लाभुकों के बीच फूल झानो योजना के तहत 10-10 हजार रुपए का चेक, पेंशन योजना स्वीकृत प्रमाण पत्र 40 लाभुकों के बीच किया गया। मौके पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार महंता, कल्याण पदाधिकारी सह एमओ गौरी शंकर साव समेत अन्य उपस्थित थे।





