
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपरांत राज्य के विपक्ष में बैठी आजसू पार्टी हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में राज्य भर में विश्वासघात दिवस मना रही है , राज्य भर के तमाम मुख्य चौक चौराहों पर इनके द्वारा धरना दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चुनाव से पूर्व जो वादे किए गए थे, दो वर्षों में उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किये जाने के विरोध में आजसू द्वारा ये विश्वासघात दिवस मनाया गया. जमशेदपुर शहर के साकची गोलचक्कर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विश्वासघात दिवस मानते हुए एक दिवसीय धरना दिया और सरकार द्वारा किये गए वायदों को जनता के बीच रखा गया, जिसमें युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, ओबीसी जाती को 27 प्रतिशत आरक्षण, किसानों की कर्ज माफ़ी, 100 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी कई घोषणाएं की गई थी, आजसू पार्टी के नेताओं ने कहा, कि किसी भी वायदे को सरकार ने दो वर्षों में पूरा नही किया, जिस कारण आज आजसू इस सरकार का पुरजोर विरोध कर रही है.






