
जमशेदपुर : शार्प भारत से जुड़े पत्रकार व ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक के पिता पंडित सुरेश पाठक का रविवार की रात निधन हो गया. 85 वर्षीय पंडित सुरेश पाठक का निधन हार्ट अटैक से हो गया. सोमवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में परिजनों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. जहां उनके पुत्र पंडित राजेश पाठक ने मुखाग्नि दी. स्व पं सुरेश पाठक टाटा मोटर्स कंपनी से वर्ष 2003 में सेवानिवृत्त हुए थे. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं.




