
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो मानगो स्थित आजाद मैरिज हॉल में समाज बचाओ कमेटी की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में मुस्लिम समाज के सभी उलेमा, मस्जिदों के इमाम और समाज के कई बुद्धिजीवी शामिल हुए. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की शादी में हो रहे फिजूलखर्ची और गैर जरूरी चीजों को रोकना है. इसके अलावा समाज के बीच यह संदेश देना है की जितना हो सके शादी को सुन्नत तरीकों से करें और गैर जरूरी चीजों से बचे, निकाह को सादा और आम करे. (नीचे देखे पूरी खबर)

बैठक में मौजूद सारे उलेमा ने यह अहद किया कि जिस भी निकाह में ढोल बाजे या पटाखे या नाच गाना होगा वे लोग उसका निकाह नहीं पढ़ाएंगे. आने वाले समय में कमेटी के लोग हर इलाके में जाकर अपनी बातों को रखेंगे और उलेमा हजरात भी अपने स्तर से लोगों के बीच यह बात पहुंचाएंगे. बैठक में मुख्य रुप से मुफ्ती अब्दुल मालिक मिस्बाही, उमर सल्फी, काजी साउद, सैफुद्दीन अस्दक, अकबर ऐनी, मुफ्ती आफताब कादरी, इमाम जैनुल आबेदीन, हाफिज अनवर, तनवीर, काशिफ रजा खान, अंसार हुसैन, तारिक आलम, सद्दाम हुस्सैन, दानिश, काशिफ नवाज, इरफान आलम, सैयद तारिक, अज़हर, जॉली, जैद रहमान के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.





