
जमशेदपुर/नयी दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी नेशनल सिक्यूरिटी एडवाइजर यानी डीएनएसए) के तौर पर अनुभवी राजनयिक विक्रम मिसरी को तैनात किया है. विक्रम मिसरी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे. डिप्टी एनएसए के तौर पर वे चौथे व्यक्ति है जो काम करेंगे. उनके अलावा डिप्टी एनएसए के पद पर दत्तात्रेय पडसलगीकर, पंकज शरण और राजिंदर खन्ना काम कर रहे है. अजीत डोभाल के साथ विक्रम मिसरी काम करेंगे. श्री मिसरी 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) के पदाधिकारी को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में तैनात किया गया है. वैसे तो उनका राजनयिक के तौर पर काफी लंबा अनुभव है, लेकिन उनकी पहचान चीन में भारतीय राजदूत के रुप में हुई है, जहां वे तीन साल के लिए तैनात किय गये थे. 11 दिसंबर को उनको भारतीय राजदूत के पद से पदमुक्त किया गया था. उनके स्थान पर प्रदीप कुमार रावत को नियुक्ति किया गया था. विक्रम मिसरी ने विदेश मंत्रालय के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है. विक्रम मिसरी ने यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका में भारतीय मिशनों के लिए काम कर चुके है. वह म्यांमार और स्पेन में भारत के राजदूत पहले रह चुके है. जून 2020 में लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प के दौरान श्री मिसरी ने दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत करायी थी. वे वर्ष 2012 से 2014 तक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निजी सचिव भी रहे है और साल 2014 में जब प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी बने तो वह इस पद पर बने रहे थे और मई से जुलाई 2014 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव रहे है. वर्ष 1997 में विक्रम मिसरी की खासियत यह थी कि वे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के भी निजी सचिव रह चुके थे. वे मूलत: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले है. दिल्ली के हिंदू कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की. उससे पहले उन्होंने सिंधिया स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा ग्रहण की थी. विक्रम के पास एमबीए की डिग्री है. सिविल सर्विसेज में आने के पहले वे तीन साल तक फिल्म मेकिंग और एडवरटाइजिंग इंडस्ट्रीज में काम कर चुके है.
विक्रम मिसरी ने एक्सएलआरआइ से की है एमबीए की पढ़ाई
विक्रम मिसरी एक्सएलआरआइ के पूर्व छात्र रह चुके है. उनको इंजीनियरिंग, वित्त, प्रबंधन से लेकर कला तक का लंबा अनुभव है. एक्सएलआरअख़इ में वे बिजनेस मैनजेमंेट कर चुके है. वे साइंटिस्ट के तौर पर भी जाने जाते है. एक बेहतर मैनेजर के तौर पर भी उनको जाना जाता है.





