
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुंईयाडीह लकड़ा टाल के पास कोर्ट के फैसले के बाद जमीन खाली कराने के मामले में कोर्ट के नाजीर धीरज कुमार के बयान पर सीतारामडेरा थाना में 7 नामजद के अलावा 15 से 20 अन्य लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में गोलू सिंह, छोटू सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, अजीत कुमार, विक्की सिंह और मिथलेश पांडेय के अलावा 15 से 20 अन्य को आरोपी बनाया गया है. बता दे कि भुंइयाडीह लकड़ी टाल के पास एक जमीन विवाद को लेकर शिव कुमार प्रसाद और राम केवल सिंह के बीच कोर्ट में मामला चल रहा था. कोर्ट ने शिव कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया. इसी को लेकर कोर्ट से कर्मी दुकान को खाली कराने पहुंचे थे पर विवाद के बीद दुकान खाली नहीं हो पाई थी.






