
जमशेदपुर : ‘शार्प भारत’ न्यूज पोर्टल व सांध्य दैनिक ‘उदित झारखंड’ के वरीय उप संपादक कौशल कुमार की माता पानपातो देवी (78 वर्ष) का निधन बीते बुधवार को भोजपुर जिला स्थित उनके पैतृक गांव नारायणपुर में निधन हो गया. महुली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए. विदित हो कि इससे पूर्व पिछले 19 दिसंबर को कौशल कुमार के छोटे भाई अवधेश कुमार का निधन हो गया था. कौशल कुमार की माता के निधन पर पत्रकारों व राजनीतिक दलों ने दुख जताया है. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है.




