
जमशेदपुर : साल के अंत में जिले के आबकारी विभाग ने कमलपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध तरीके से बेचे जा रहे विदेशी शराब को जब्त किया है. विभाग की ओर से थाना क्षेत्र के कांकीडीह गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान मौके से कुल 61 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त किया है. हालांकि टीम को देखकर शराब विक्रेता मौके से फरार हो गए जिनके खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है. जब्त विदेशी शराब अरुणाचल प्रदेश में बेचने के लिए थे. जिसकी कुल कीमत 25 हजार रूपए बताई जा रही है.




