
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिया थाना अंतर्गत कुलहुडीह गांव निवासी 30 वर्षीय रेबारानी मांडी का शव फंदे से लटका पाया गया. इधर परिजनों ने इसकी सूचना मायके पक्ष को दी. सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है. रेबारानी मूल रूप से बहरागोड़ा की रहने वाली थी और गोलमुरी थाना में सहायक पुलिस के पद पर कार्यरत थी और अक्टूबर माह में ही गम्हारिया के बाबूलाल हांसदा से प्रेम विवाह किया था. (नीचे भी पढ़ें)

बाबूलाल ने भी रेबा रानी से दूसरी शादी की थी. चार दिन पहले ही रेबा रानी ने बागबेड़ा थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत की थी. मामले के संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले को आत्महत्या मान कर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल मायके पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं को गई है. लिखित शिकायत के बाद आगे को कार्रवाई की जाएगी. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारणों पता चल पाएगा.




