
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर स्थित श्रीश्री चंद्रमौलेश्वर महादेव कचहरी बाबा मंदिर के 31 वें स्थापना दिवस के मौके पर विशेष पूजा- अर्चना का आयोजन किया गया. इस मौके पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें 300 महिलाएं शामिल हुई. महिलाएं स्वर्णरेखा नदी घाट पर कलश लेकर पहुंची जहां से कलश में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए महिलाएं वापस मंदिर परिसर पहुंची. जिसके बाद पूजा अर्चना शुरू हुई. लगातार दो दिनों तक यहां पूजा-अर्चना चलेगा. जिसके बाद पूर्णाहुति कर भोग वितरण कर इस अनुष्ठान का समापन होगा. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

गौरतलब है श्रीश्री चंद्रमौलेश्वर महादेव कचहरी बाबा मंदिर के शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा 31 दिसंबर 1989 को हुई थी. मान्यता है कि समाहरणालय परिसर में जो भी अनुमंडल अधिकारी पदस्थापित होते है, पहले दिन ही यहां आकर पूजा-अर्चना करते है. इस कचहरी बाबा मंदिर की शिवलिंग को जुबिली पार्क के जुबिली लेक से निकाला गया था. कहा जाता है कि मंदिर की खुदाई-सफाई के दौरान काले रंग का शिवलिंग क्रेन ने निकाला था. जिसे देखकर सभी हैरान हो गए थे. जिसके बाद इस शिवलिंग को स्थापित कर, मंदिर बनायी गयी.




